फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के खाते से निकाले 4 लाख 69 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर दिमाग लोगों ने साइबर क्राइम ठगी द्वारा एक युवती के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिये। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गांव राता कलां निवासी नेहा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि अनिल शर्मा नामक व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि आपके खाते में राशि भेजनी है। इसलिए आप छोटी सी अमाउंट का पेटीएम करके बैंक खाते की सूची भेज दे। इस पर उसने 40 रुपये की राशि भेज दी। उसके बाद उक्त लोगों की टीम में शामिल मनीष, सतीश व गंगा प्रसाद ने अलग-अलग तरीके से उसके बैंक खाते से करीब 4 लाख 69 हजार 790 रुपये की राशि निकाल ली। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब राशि निकलने का मैसेज फोन पर आया तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें