फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध रूप से शराब बेचने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अभियान के तहत पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पूर्वचंद निवासी ताजीपुर, माधा राम निवासी कुराहवटा, श्रवण निवासी घाटासेर और शीशराम निवासी रूप सराय के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने संबंधित थानों में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना शहर नारनौल क्षेत्र में नूनी अव्वल रोड से 8 बोतल देसी शराब बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम द्वारा रिवासा फ्लाईओवर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 10 बोतल देसी शराब बरामद की गई। वहीं थाना नांगल चौधरी के क्षेत्र में गांव लुजोता से 9 बोतल देसी शराब बरामद की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना निजामपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए रूप सराय से 5 बोतल व 10 पव्वा देसी शराब और 3 बोतल बियर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें