फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए 33 लोगों को दिए गए 39 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार के लिए 33 लोगों को दिए गए 39 लाख रुपये
विज्ञापन

हरियाणा पिछड़े वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मल बैरागी ने किया वितरण
फोटो नंबर 03
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की ओर से मंगलवार को डीआरडीए सभागार में दिव्यांग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मल बैरागी ने 33 लोगों को 39 लाख रुपये के ऋण वितरित किए।
निर्मल बैरागी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बेरोजगार व्यक्तियों की आजीविका बढ़ाने एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत राज्य सरकार पिछड़े वर्ग, दिव्यांग व अल्पसंख्यक समुदाय को स्वावलंबी बनाने के लिए कम ब्याज पर ऋण मुहैया करवा रही है। इससे वे अपना रोजगार शुरू करके आर्थिक तौर पर मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रबंधक राजपाल गोरा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग से 8 लोगों को 9 लाख रुपये, अल्पसंख्यक समुदाय के 16 लोगों को 19 लाख रुपये तथा 9 दिव्यांगों को 11 लाख रुपए के ऋण वितरित किए। पिछड़ा वर्ग के गांव सुंदरह के आसाराम, नायन की सुनीता देवी, खत्रीपुर का सोमकुमार, अटाली का शिवचरण, अटेली मंडी का दौलत राम, कोथल कला का सुनील कुमार, मोहल्ला बावड़ीपुर नारनौल का रोकी, गांव थानवास के ढाणी सैनियान का विक्रम व गांव खारीवाड़ा की मंजू देवी को ऋण वितरित किया। शेखपुरा के दिव्यांग करण सिंह, ढाणी छिलरो के संजय, थनवास की अनीता, धौली का अभयसिंह, दनचोली का सुमेर सिंह, निंबी का नरेंद्र, हाजीपुर का संतोष व मिर्जापुर के रविंद्र को ऋण वितरित किया। अल्पसंख्यक समुदाय के किरारोद अफगान के हरविंदर सिंह, बसई के लीलू खान, धनौंदा की शिला देवी, दोचाना की नजीम खान, गावड़ी जाट का फिरोज, गोलवा का हैदर अली, गोलवा का सबीर खान, नांगल दुर्गू का सोनू खान, नांगल दुर्गू का नवाब, गांवड़ी जाट का मोहम्मद, गावड़ी जाट का लाला खान, मोहल्ला गस्तीवाडा नारनौल का यादबलिंदर, कारोली का अनीश, गोलवा का राजू, मोहल्ला गुरु नानक पुरा नारनौल का सतपाल व गांवड़ी जाट का महमूद को ऋण वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें