कोरोना संदिन्धो की जांच करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
जिले में आज 37 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 460 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 254 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 205 केस अभी भी एक्टिव हैं। रविवार को अनाज मंडी नारनौल में 3, पुलिस लाइन में 1, सीआईए स्टाफ में 1, इंडस्ट्रियल एरिया में 1, अटेली में 3, तोबड़ा में 3, उनींदा में 2, नूनी अव्वल में 1, बडकोदा में 1, कालबा में 5, नांगल चौधरी में 4, भुगारंका में 1, अमरपुरा जोरासी में 1, तलोट में 1, बिगोपुर में 1, कुलताजपुर में 1, कनीना में 1, बेवल में 1, उन्हाणी में 1, सतनाली में 2, बास सतनाली में 1 और महेंद्रगढ़ सीआईए में 1 आया है। अन्य जिले से बाहर के हैं। 11 जुलाई तक 76134 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। 44840 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 9121 सैंपल भेजे गए हैं। 458 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।