कनीना। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में 1200 सीटों पर बुधवार तक 366 आवेदन किए जा चुके हैं। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डाॅ. विनोद यादव व प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कनीना में 366 विद्यार्थियों ने आवेदन किया गया है। इनमें से 150 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। जिन आवेदनों में कोई त्रुटि है उसके लिए विद्यार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर त्रुटि ठीक करवाने का अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बीए की 640 सीटों पर 228 आवेदन, बीकाम की 160 सीटों पर 31 आवेदन, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों पर 28 आवेदन,बीएससी फिजिकल साइंस के 380 सीटों पर 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकता है। 2 जुलाई का पहली मैरिट सूची जारी की जाएगी।