फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित बनकर सैनिक के खाते से निकाले 36500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ठग ने सैनिक को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 36500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सैनिक ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खैरानी निवासी आशीष ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने किसी परिचित का नाम लेकर फोन से राशि डालने की बात कही। जिसके बाद उसके मोबाइल फोन पर कई संदेश आए। जिसके माध्यम से उक्त ने उसके खाते से 36500 रुपये निकाल लिए। जब उसने खाते से पैसे कटने का संदेश देखा तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने बताया कि वह भारतीय सेना में है और कुछ समय के लिए अवकाश पर आया हुआ है। उसने इसकी सूचना तुरंत बैंक और थाने में दी। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें