सीहमा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली अहीर में वीरवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 36 यूनिट ब्लड एकत्रित किया।
शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर गांव के सरपंच लखीराम यादव व अध्यक्षता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला महेंद्रगढ़ के प्राचार्य हर्षवर्धन द्वारा की गई। डेरोली अहीर के सरपंच लखीराम यादव ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार व दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इस मौके पर प्राचार्य राकेश कुमार, डॉ. प्रतीक, नर्सिंग ऑफिसर सुषमा, अंजू, चिंटू, पूनम, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, राजपाल, सुरेंद्र शर्मा, राजपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे।