फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक को ब्लैकमेल कर 36 हजार हड़पे, केस दर्ज

Sat, 13 Sep 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। ऑनलाइन लोन लेना व किश्त भरना युवक के महंगा पड़ गया। युवक से पेमेंट नहीं मिलने की बात कहकर 15 हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन


वहीं बाद में उसको ब्लैकमेल कर उससे करीब 36 हजार रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कस्बे निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसने ओके कैश के माध्यम से लोन लिया था। बीते दिनों उसके पास लोन जमा करने के लिए फोन आया, जिसके बाद उसने लोन के पैसे भरने शुरू किए तो फोन करने वाले ने बार-बार यूपीआई बदल कर पेमेंट नहीं प्राप्त होने के लिए बोला। इस प्रकार उसने उससे 15068 रुपये भरवा लिए। अगले दिन उसके पास एक नंबर से व्हाट्सएप पर फोन आया तथा उसने कहा कि 12 हजार रुपये डालो, नहीं तो न्यूड फोटो वायरल कर दूंगा। उसने एआई के माध्यम से उसका चेहरा किसी न्यूड फोटो पर लगाकर उसके पास भेज दी। इज्जत के डर से उसने 12055 रुपये डाल दिए, फिर 3797, 14064 व 5065 रुपये डलवा लिए। वहीं बार-बार वह परेशान करने लगा। शिकायतकर्ता ने उसका नंबर ब्लाॅक कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें