जिला में आज 36 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 673 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 367 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 305 केस अभी भी एक्टिव हैं। बुधवार को नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली और महेंद्रगढ़ एरिया से केस आए हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी ट्रैवल हिस्ट्री लेकर आइसोलेट करेगी। जिले में 21 जुलाई तक 79218 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 46286 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 12053 सैंपल लिए जा चुके हैं।