फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली पर चलाई गईं 35 स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। होली के मद्देनजर 35 स्पेशल ट्रेनों के 273 ट्रिप संचालित किए जा रहे हैं जबकि 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप की अवधि बढ़ाई गई है। ये ट्रेनें गोरखपुर, अमृतसर, हावड़ा, तिरूपति, रोहतक-मैदार सहित कई प्रमुख गंतव्यों के लिए चलाई जा रही हैं। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 53 नियमित ट्रेनों में 141 अतिरिक्त डिब्बे भी जोड़े गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे ने सुरक्षा, स्वच्छता और अनाधिकृत यात्रा रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर अधिकारी नियमित समीक्षा कर रहे हैं व 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें