फोटो संख्या:57- आर्य समाज रसुलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भजन उपदेश देते आर्य समाज के लोग
कनीना। आर्य समाज रसूलपुर का 34वां दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन किया गया। दूसरे दिन के वार्षिक उत्सव का आगाज दैनिक हवन यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें ब्रह्मचर्य अनुज शास्त्री देहरादून रहे। यजमान के रूप में दिल्ली पुलिस में कार्यरत राजेश कुमार सपत्नीक रहे।
भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि सत्य सनातन वैदिक धर्म हमारी प्राचीन संस्कृति है, जिसमें होली, दशहरा, दीपावली, रक्षाबंधन मुख्य पर्व है। भजनोपदेशक संगीता आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से मातृशक्ति को भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरूक किया। उन्होंने वेद अमृत वर्षा के साथ, स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन उपदेशों को बताया गया। इस अवसर पर नेहरू मुनी मालडा, मोहर सिंह आर्य, प्रधान, मनफूल सिंह, प्रेम आर्य, पंडित इंद्र लाल आर्य, श्रीचंद प्रवक्ता, पंडित ब्रह्मदेव कोथल कला, बाबू रंगराव सिंह आर्य, सुभाष, वेद प्रकाश आर्य, सुरेंद्र पाल उपस्थित रहे।