फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में 34 वर्षीय युवक की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेरी में सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गत 23 अक्तूबर रात को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बेरी निवासी जरनेल सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर रात करीब 11 बजे उसका 34 वर्षीय भाई कर्ण सिंह रास्ता पार कर रहा था तो इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी जिसका चालक गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही चलाता हुआ लाया और उसके भाई को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक के भाई जरनेल सिंह के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें