नारनौल। नारनौल में एक सेवानिवृत कर्मचारी के बैग से 34000 हजार रुपये निकाल लिए। सेवानिवृत कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस शिकायत में गांव खटोटी निवासी रामप्रताप ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत है। 1 मार्च को घर से पेंशन लेने के लिए महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित एसबीआई बैंक से 34000 रुपये निकाले थे। वह जैसे ही बैंक से बाहर आया तो एक बाइक सवार ने कहा कि बाबा बैठ जाओ आपको गांव में उतार दूंगा। जिसने रास्ते में बैग से रुपये निकाल लिए और कहने लगा कि बाबा आप यहां बैठ जाओ मैं अभी बाजार जाकर आता हूं। उसने देखा कि बैग से रुपये गायब हैं। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।