फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज में 334 व पीजी कॉलेज में 475 सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला जारी है। रिक्त सीटों पर 26 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है लेकिन अभी तक कॉलेजों में रिक्त सीटें बची हुई हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य महिला व पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों की सैकड़ों सीटों अभी तक खाली पड़ी है। जबकि स्नातक प्रथम वर्ष की तीन बार फिजिकल काउंसिलिंग की मेरिट सूचियां जारी हो चुकी हैं। इसके बाद भी कॉलेज में रिक्त रह गई है। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार फिजिकल काउंसिलिंग करवाई जा रही है। ताकि सीटों को जल्द से जल्द भरकर पढ़ाई को सुचारु किया जा सके।
बता दें कि कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। फिजिकल काउंसलिंग की तीन मेरिट सूचियां जारी होने के बाद भी कॉलेजों में विभिन्न संकायों की सीटें रिक्त बची हुई है। महिला कॉलेज में कुल 1200 सीटों में से 866 सीटों पर ही छात्राओं ने दाखिला लिया है। जबकि 334 सीटें अभी रिक्त बची हुई है। इसी प्रकार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में कुल स्नातक की 1540 सीटें है। इन कुल सीटों के मुकाबले 1065 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। इस पीजी कॉलेज में 475 सीटें अभी भी रिक्त बची है। इन बची हुई सीटों पर मंगलवार को फिजिकल काउंसिलिंग कर मेरिट सूची जारी की गई। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन द्वारा सीट ऑफर की गई है। जिन्हें रात 12 बजे तक अपनी दाखिला फीस सबमिट करवानी होगी। पीजी कॉलेज नारनौल में अब विभिन्न संकायों में एससी कैटेगरी की सीटें रिक्त बची हुई है।
विज्ञापन

सीटें भरने तक जारी रहेगी काउंसिलिंग
उच्चतर शिक्षा विभाग के आगामी आदेश तक कॉलेज में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी। विभागीय शेड्यूल अनुसार 26 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग की गई। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार उनकी मेरिट सूची जारी की गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों को शनिवार रात्रि 12 बजे तक अपनी दाखिला फीस जमा करवानी होगी। तभी उनका दाखिला कंफर्म माना जाएगा।
वर्जन -
विभागीय आदेशानुसार रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग द्वारा विद्यार्थियों को सीट ऑफर की गई है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को निर्धारित समय में अपनी फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाएगा। बुधवार को चौथी काउंसिलिंग की जाएगी।-डॉ. सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में इन सीटों पर हुई फिजिकल काउंसिलिंग
संकाय- रिक्त सीटों पर दाखिला
बीए - 100
बीकॉम - 9
बीसीए - 3
बीएससी नॉन मेडिकल - 14
बीएससी मेडिकल- 20
बीएससी कम्प्यूटर साईंस - 7
-
महिला कॉलेज नारनौल में इन सीटों पर हुई फिजिकल काउंसिलिंग
संकाय - रिक्त सीटों पर दाखिला
बीए - 39
बीकॉम - 4
बीएससी मेडिकल - 1
बीएससी नॉन मेडिकल - 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें