सीएम रैली की झलकियां
1. शिक्षामंत्री की पत्नी बिमला, बेटी आशा, पूर्णिमा मंच के सामने कुर्सियों पर महिलाओं के साथ बैठीं।
2. भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने औद्योगिक संपदा के शिलान्यास को उद्घाटन बोला।
3. मंच पर मौजूद डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, अभय सिंह, ओमप्रकाश एडीओ को बोलने का मौका नहीं मिला।
4. सीएम ने मंच पर सांसद, मंत्री, विधायकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के भाषण को एलईडी के जरिए देखा।
5. कलाकारों की टीम ने सीएम के भाषण से पहले शंखनाद किया।
6. रैली के होर्डिंग्स में आईएमटी की आधारशिला की बजाए उद्घाटन लिखे जाने से लोग असमंजस में रहे।
7. रैली स्थल पर माधोगढ़ किले के पुनरोद्धार के बाद के अनुमानित फोटो की प्रदर्शनी लगाई गई
8. सीडी कांड को लेकर सुर्खियों में आए पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग प्रेस दीर्घा में बैठे रहे।
11. सीएम, शिक्षामंत्री, सांसद सहित अन्य अतिथियों को केसरिया रंग की राजस्थानी पगड़ी पहनाई गई।
12. पीएम के कार्यक्रम के दौरान सीएम और डिप्टी स्पीकर संतोष यादव कागजों पर कलम चलाते दिखे।
13. विधायक ओमप्रकाश, संतोष यादव और अभय सिंह मंच पर बीच-बीच में गुफ्तगू करते रहे।
14 सांसद सीएम मनोहरलाल की प्रशंसा करते हुए बोले इस समय को मनोहर युग के तौर पर जाना जाएगा।
15 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर आरसी कुहाड़ ने सीएम का मंच पर पहुंचकर स्वागत किया।
16 शिक्षामंत्री ने अपना भाषण शुुुरू करने से पहले माता चिल्ला देवी, जयरामदास के जयकारे लगवाए।
17 भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर दीवान बार बार सीएम के पास आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखे।
18 सांसद धर्मबीर सिंह ने केवल सात मिनट भाषण दिया।
19 भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता ने सीएम के विकास कार्यों को लेकर मंच पर गीत से गुणगान किया।
20 रैली में जिले के अलावा कोई मंत्री, सांसद, विधायक शामिल नहीं हुआ।
21 हेलीकॉप्टर को देखने के लिए काफी संख्या में लोग हेलीपैड के चारों ओर एकत्र हो गए।
22 शिक्षामंत्री ने पत्नी को मंच से बोला कि बिमला देवी आप भी खड़ी होकर ताली बजाओ।
23 रैली खत्म होने के बाद कुछ बच्चे होर्डिंग्स को उखाड़ ले गए।