फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय थल सेना में खुली भर्ती भिवानी में 15 से 22 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय थल सेना में 15 से 22 मई तक चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी एवं रेवाड़ी जिलों के उम्मीदवारों के लिए भिवानी के गांव तिगाना स्टेडियम में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि गांव तिगाना भिवानी बस स्टैंड से 8 किलोमीटर दूरी पर है। सभी उम्मीदवार अपने साथ 16 नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ बिना दाढ़ी, चश्मा व सिर पर किसी भी प्रकार की टोपी नही होनी चाहिए एवं चेहरा साफ नजर आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने दांतों एवं कानों सफाई व बाल कटवाकर आएं ताकि डाक्टरी जांच में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान अपने साथ सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटो कापी की दो-दो प्रतियां स्वयं द्वारा हस्ताक्षर करके अपने साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें