फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट के जज ने किया विधि संकुल पार्क का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज ने किया विधि संकुल पार्क का शिलान्यास
विज्ञापन

नारनौल। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुदीप आहलूवालिया ने शुक्रवार को न्यायिक परिसर में विधि संकुल पार्क का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय का निरीक्षण भी किया। विधिक संकुल पार्क के बनने से परिसर का सौंदर्य बढ़ जाएगा। यह पार्क कोर्ट से नए बार भवन की ओर जाने वाले रास्ते के साथ बनेगा। इसमें अच्छी घास के अलावा कई तरह के सजावटी पौधे भी लगेंगे ताकि आगंतुकों को अच्छा वातावरण महसूस हो। पार्क के शिलान्यास के बाद न्यायाधीश आहलूवालिया ने पार्क में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना चौधरी, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर परिषद की प्रधान भारती सैनी के अलावा विभिन्न न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन को भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ ने विभिन्न मांगें रखी। इनमें मुख्यतौर पर मल्टी लेवल पार्किंग व बड़ा हाल बनवाने तथा शौचालय निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें