अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट फेडरेशन पंचकूला की ओर से इंटर कालेज जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अटेली कालेज केे दो विद्यार्थियों ने प्रथम व तृतीय स्थान हासिल किया। कालेज की एमए प्रथम वर्ष की शिवानी वर्मा ने सतत विकास एवं प्रगति में सहकारिता की भूमिका विषय भाषण मेें प्रथम स्थान हासिल किया जबकि मनोज बीए प्रथम ने इसी विषय में तृतीय स्थान हासिल किया। पीजी कालेज के कुमार ने बताया कि यह महेंद्रगढ़ के महिला महाविद्यालय में 18 जनवरी को आयोजित हुई थी। कालेज में सांस्कृतिक गतिविधि के प्रभारी डॉ. सोमवीर ने बताया इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली छात्रा को स्मृति चिन्ह के साथ 1100 रुपये व तृतीय को 500 रुपये का नकद पुरस्कार फेडरेशन की ओर से नकद इनाम मिला है।