भाषण और वाद-विवाद में बच्चों का बेहतर प्रदर्शन
फोटो नंबर 19
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गुरुगोबिंद सिंह स्कूल में भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोबिंद सिंह के चार शहजादों के जीवन व बलिदान विषय पर बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह ने की, जबकि मार्केट कमेटी नारनौल के चेयरमैन जेपी सैनी मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर चेयरमैन जेपी सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महापुरुषों की यादगार में प्रदेशभर में राज्यस्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। गत दिवस यमुनानगर में गुरु गोबिंद सिंह जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु गोबिंद सिंह के शहजादों का अनुसरण करते सदा अपने गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सभा के उप प्रधान सरदार प्रकाश सिंह, सचिव सुरजीत सिंह, सरदार आनंद सिंह, धूपसिंह चौहान, स्कूल के प्राचार्य रामौतार सैनी, परमजीत कौर व दलजीत कौर आदि मौजूद रहे।
-----सुदेश
फोटो:-भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि चेयरमैन जेपी सैनी।