फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय आर्य समाज का वार्षिक उत्सव 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आर्य समाज महेंद्रगढ़ का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 16 एवं 17 सितंबर को मनाया जाएगा। मुख्यातिथि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख राजेश देवी होंगी। अध्यक्षता नगरपालिका चेयरपर्सन रीना बंटी करेंगी। आर्य समाज के उप प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि दो दिवसीय उत्सव के दौरान सांसारिक बुराईयों, विकारों को दूर करने का कार्य करने के साथ-साथ आर्य विद्वानों द्वारा उपदेश दिए जाएंगे। उत्सव में आचार्य विजयपाल गुरुकुल झज्जर, महाशय सहदेव बेधड़क उत्तर प्रदेश, टिकम सिंह बिजनौर, महाशय नंदराम वैद्य रेडियो सिंगर एवं वैदिक मिसाइल बलाहा कलां, बहन ज्योति आर्या आदि सम्मेलन में अपने उपदेशों के माध्यम से आर्यवृत्त की महान सभ्यता, संस्कृति एवं राष्ट्रीयता का संदेश देकर लोगों को लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें