फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि में हुआ प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह और स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के 124 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. मूलचंद सभागार में भी किया गया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विश्व में जहां भी जाते थे, उन्हें बोलने का मौका मिलता था। वे बड़े विश्वास से भारत की महिमा का गुणगान करते थे। विश्व को सामर्थ्य और सही दिशा देने का सफल प्रयास विवेकानंद ने किया है। उन्होंने पं. दीनदयाल पर कहा कि वे अंत्योदय की बात करते थे। इससे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंच सके। कौशल विकास का जिक्र करते हुए कहा कि देश ऐसे नौजवानों को तैयार करे, जिसे किसी पर निर्भर न रहना पड़े। देश की नई पीढ़ी में नवप्रवर्तन का जज्बा होना चाहिए। असफलता से हमें डरना नहीं चाहिए। असफलता ही सफलता के द्वार खोलती है। विश्वविद्यालय के सभागार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में प्रो. एजे वर्मा, प्रो. उमेद सिंह, कुलसचिव रामदत्त, डॉ. बीर सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कश्यप दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें