नवंबर क्रांति के शताब्दी वर्ष पर जुलूस नौ को
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया नवंबर क्रांति के शताब्दी वर्ष पर नौ सितंबर को चितवन वाटिका नारनौल में बेरोजगारी, मंहगाई, कर्ज के बोझ, पूंजीवादी व्यवस्था के विरोध में जनसभा और जुलूस का आयोजन करेगी। कार्यक्रम में महान नवंबर क्रांति की सीखों को मजदूर-किसानों, छात्र-नौजवानों तक पहुंचाने के लिए जिला स्तरीय जनसभा में मुख्य वक्ता पार्टी के जिला सचिव कामरेड सत्यवान होंगे। पार्टी के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि सात नवंबर 1917 रूस में सफल समाजवादी क्रांति होने से रोजगार, रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, इलाज आदि जरूरी चीजों की गारंटी हुई थी। पूरी दुनिया में अमेरिकी साम्राज्यवाद आज बेलगाम हो गया है। देशों की संप्रभुता और जनतंत्र खतरे में है। भारत वर्ष में भी पूंजीवाद, भूमंडलीकरण संकट में है।