फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक बोर्ड में पेंशन संबंधित साझा प्रयास की बैठक कल 17-47-33

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक बोर्ड में पेंशन संबंधित साझा प्रयास की बैठक कल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय जिला सैनिक बोर्ड परिसर में आगामी 24 अगस्त को प्रात: 11 बजे पूर्व सैनिकों के लिए पेंशन से संबंधित साझा प्रयास बैठक का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) सरिता यादव ने दी। उन्होेंने बताया कि इस साझा प्रयास बैठक में पूर्व सैनिक, वीर नारियों, विधवाओं, एवं उनके आश्रितों की पेंशन, इसीएचएस एवं सीएसडी कैंटीन से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वे लिखित में उचित दस्तावेजों सहित अवगत करवाएं ताकि उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा सकें। यादव ने डीपीडीओ, इसीएचएस एवं बैंक अधिकारियों से इस साझा प्रयास बैठक में उपस्थित रहने के लिए आह्वान किया है ताकि मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें