अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा स्कूल की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। स्कूल के फुटबाल कोच वीरेंद्र ने बताया कि अंडर 14 में उनके स्कूल की टीम ने नांगल चौधरी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी जीत के साथ उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रास्ता खुल गया है। इस अवसर पर मॉडर्न संस्कृति के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद कौशिक ने अपना आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मॉडर्न संस्कृति स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद कौशिक, अनिता, राजेश, वीरेंद्र, सूरत, सोमदत्त आदि उपस्थित थे।