अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पाली मंडल भाजपा बीसी मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक निगरानी कमेटी हरियाणा सलाहकार मलखान सिंह की अध्यक्षता में गांव पाली में हुई। प्रधान मक्खनलाल पाली, उपप्रधान ओमप्रकाश जाट, जसवंत खुडाना, बाबूलाल रिवासा, चिमनलाल पाली, महामंत्री सुरेश कुमार धौली, सचिव प्रेमचंद बसई, जिले सिंह पाली, मलखान मालड़ा, सतीश कुमार सिसोठ, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड़ धौली, मिडिया प्रभारी गजराज जांगिड़ सिसोठ को बनाया गया। वहीं राजपाल यादव पालड़ी को ऑडिटर बनाया गया। इस अवसर पर गजराज सिंह सिसोठ, प्रदीप पालड़ी पनिहारा, भानबीर भगडाना, योगपाल भगडाना, सुनील रिवासा, ललित घढ़ी, कृष्ण धौली, जसवंत लावन, होशियार सिंह मालड़ा, देवेंद्र पाली, राकेश पाली, महेंद्र पाली, वेदप्रकाश सिसोठ, रूडमल खुडाना को सदस्य चुना गया।