फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जाट गुवानी के पास ट्रक से 300 पेटी शराब बरामद

Thu, 03 Oct 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जाट गुवानी के पास 152डी टोल प्लाजा पर आबकारी विभाग ने ट्रक से 300 पेटी शराब बरामद की है। हिमाचल प्रदेश से ट्रक चालक शराब लेकर आ रहा था। चालक ट्रांजिट स्लिप डिक्लरेशन नहीं दिखा सका। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग द्वारा जाट गुवानी 152डी टोल प्लाजा पर वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक शराब की पेटियों से भरा हुआ था। चालक ने अपना नाम हिमाचल प्रदेश के सोहन जिला के गांव झांगड निवासी प्रवेश बताया। जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें स्काई वोडका की 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा मिली। ट्रक चालक ने बिल्टी सहित अन्य कागज पेश किए, लेकिन ट्रांजिट स्लिप डिक्लरेशन ट्रक ड्राइवर के पास नहीं मिली। चालक ने गाड़ी मालिक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि दस्तावेज गलती से रह गया है। दस्तावेज व्हाटसएप से भेजने की बात कही। जब ट्रांजिट स्लिप भेजी तो वह ऑनलाइन सुबह 10:30 बजे एक अक्तूबर को बनाया हुआ मिला। जिसका समय सुबह के 10:35 बजे हिमाचल प्रदेश दर्शाया गया है। जबकि ट्रक को टोल प्लाजा पर आबकारी विभाग ने एक अक्तूबर को सुबह 9:15 बजे जांच के दौरान पकड़ा था। ऐसे में उक्त लोगों द्वारा ट्रांजिट स्लिप ट्रक को पकड़ने के बाद आबकारी विभाग को धोखा देने की नियत से तैयार करके पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें