फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिवसीय रोजगार मेले दूसरे दिन 30 युवाओं का हुआ चयन

Sat, 09 Sep 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को अप्रेंटिक्स व कुशल प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय रोजगार मेले के दूसरे दिन 30 युवाओं का चयन किया गया। शनिवार को चयनित युवाओं का मेडिकल व प्री ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। चयनित युवाओं को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अप्रेंटिक्स और प्लेसमेंट अधिकारी विकास यादव व शिवताज ने बताया कि दो दिवसीय मेले के दौरान दूसरे दिन विभिन्न ट्रेडों में पास आउट 55 युवाओं ने हिस्सा लिया गया। रेवाड़ी की प्रतिष्ठित कंपनी के एचआर मैनेजर संदीप चौहान व रवि ने आईटीआई पास युवाओं का चयन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया। रोजगार मेले में 30 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं का शनिवार को मेडिकल व प्री ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। सोमवार को चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिन में 115 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 57 युवाओं का रोजगार के लिए चयन हुआ है। इस मेले में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मशिनिस्ट, टर्नर, एमसीईए, टीपीईएस, वायरमैन, मशिनिष्ठ सहित विभिन्न ट्रेडों के पास आउट युवाओं ने हिस्सा लिया। हेल्प डेस्क के माध्यम से मेले में आए युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दिशा निर्देशानुसार समय-समय पर जॉब मेलों का आयोजन किया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें