फोटो नंबर-06भाविप द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत-संस
नारनौल। विश्व एड्स दिवस पर रविवार को भारत विकास परिषद ने एसडी पैथ लैब के सौजन्य से विशाल बॉडी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। शाखा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन मोहल्ला चौधरियान स्थित आदर्श माॅडल स्कूल में किया गया। शिविर का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में किशन लाल व शिक्षा और जन कल्याण समिति के प्रधान पवन यादव उपस्थित रहे। सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि शिविर में सीबीसी, इएसआर, रेंडम ब्लड शूगर, किडनी प्रोफाइल, लिवर प्रोफाइल, थायरायड, आयरन, यूरीन, विटामिन डी व बी12, कैल्शियम, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, शुगर व कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच की गई। जांच टीम में लैब से सौरभ यादव और दिनेश कुमार ने रक्त के नमूने एकत्र किए। संवाद