मंडी अटेली। 12वीं में अच्छे अंक लाने पर पीएम श्री स्कूल अटेली की छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी कुसुमलता यादव की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह हुआ। संचालन हिंदी प्राध्यापक डॉ. सीएस वर्मा ने किया। योर सॉल्यूशन प्वाइंट के फाउंडर कर्ण सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह सुरेड़िया, एसएमसी प्रधान कमलेश देवी एवं प्रवक्ता दिनेश रोहिला विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य कुसुमलता ने कहा कि 500 में से 483 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रीति विद्यालय का गौरव है। कार्यक्रम के दौरान 29 प्रतिभाशाली छात्राओं का तिलक एवं फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता दलीप कुमार, नवरत्न वर्मा, पूजा यादव, वीना आनंद, सुनील दत्त, नेहा यादव, हनुमान सैनी, इंद्रजीत, सुशीला कालिया, मंजूबाला, मुकेश कुमार, कर्ण सिंह मौजूद रहे। संवाद