नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय में वीरवार को आयोजित रोजगार मेले में 114 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया। इनमें विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधियों ने 29 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि रोजगार मेले में आए प्रार्थियों की प्री-काउंसिंलग की गई। इस मौके पर रोजगार विभाग से संबंधित सभी स्कीमों व प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी ने मेले में भाग लेने वाले सभी नियोजकों व सभी सहयोगी सदस्यों का आभार जताया।