महेंद्रगढ़। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से जिला युवा महोत्सव-2026 का आयोजन 19 और 20 नवंबर को नारनौल में किया जाएगा। महोत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। सोमवार को पंजीकरण का अंतिम दिन रहा।यूथ खंड समन्वयक अधिकारी चंद्रप्रकाश और प्रेमपाल ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने रुचि दिखाई है। अब तक 28 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए 10, कविता लेखन के लिए 11, नुक्कड़ नाटक के लिए तीन, ग्रुप डांस के लिए दो और ग्रुप सॉन्ग के लिए दो आवेदन मिले हैं।। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। समूह प्रतियोगिताओं में भी प्रति प्रतिभागी इसी दर से पुरस्कार मिलेगा। संवाद