गांव धनौंदा की नवनिर्वाचित सरपंच बीनू देवी। संवाद
- फोटो : Narnol
गांव धनौंदा के ग्रामीणों ने इस बार 27 वर्षीय बीएससी पास भारतीय सैनिक की पत्नी बीनू देवी को गांव की चौधर सौंपी है। 17 वार्ड वाले गांव के चार वार्डों से पंचों का निर्विरोध चुनाव हुआ था। 27 वर्षीय बीनू देवी के दादा ससुर पूर्ण सिंह परमान ने वर्ष 1983 में पंचायत चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब 39 वर्ष बाद दादा ससुर का सपना पूरा किया है। वार्ड नंबर 3, 4, 6 व 14 से चार पंच भी निर्विरोध चुने गए थे। सरपंच बीनू देवी बीएससी तक पढ़ी हैं। उनका कहना है कि वह गांव के विकास मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। बीनू के पति संदीप सिंह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ससुर हरियाणा पुलिस से बतौर उप निरीक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि मुख्यत: सेना व पुलिस की रही है।
सरपंच प्रोफाइल धनौंदा
नाम- बीनू देवी, आयु 27 वर्ष
पति- संदीप सिंह
शिक्षा- बीएससी
राजनीतिक पृष्ठभूमि - कोई नहीं
पारिवारिक पृष्ठभूमि -हरियाणा पुलिस व भारतीय सेना
इन विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने का दावा
गांव में सबसे पहले सफाई व्यवस्था बनाना
गंदे पानी की निकासी और पेयजल की समस्या का समाधान
गांव में युवाओं एवं विद्यार्थियों को लेकर ई-पुस्तकालय का निर्माण
महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर खोलना
गांव के कच्चे रास्तों को पक्का कराना