सतनाली। खंड सतनाली के गांव नांवां के नवनिर्मित मंदिर में 251 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा की शुरूआत नवनिर्मित मंदिर से प्रारंभ होकर गांव की मुख्य फिरनी से होते हुए गांव के भैरू मंदिर, कुआं चौक, भैया चौक और बाली शर्मा मार्केट बस अड्डे से होते हुए नवनिर्मित मंदिर पहुंची। मोनू तंवर ने बताया कि रविवार सुबह 8ः15 बजे हवन प्रारंभ होगा और 10ः15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात 11:15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।