फोटो 17गणियार में पौधे वितरित करते सेवानिवृत सीआरपीएफ कमांडेंट अमर सिंह।संवाद
मंडी अटेली। सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कमांडेंट अमर सिंह ने सोमवार को ग्रामीणों को 2500 फलदार, छायादार व औषधीय पौधे वितरित किए। स्वयं गांव की चौपाल, मंदिर व पार्क में 200 पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष कार्बन कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और इसके बदले में आक्सीजन छोड़ते हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। संवाद