फोटो 3 निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक।स्रोत संस्था
नारनौल। गांव धनौंदा एवं बाबा निहाल चंद सेवा दल पटीकरा के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। संदीप राव वहरविंद्र यादव ने बताया कि शिविर में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए 250 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 34 मरीजों का चयन निशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया, जिन्हें अस्पताल द्वारा उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। रीति आई केयर अस्पताल रेवाड़ी के चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच के साथ-साथ उन्हें आंखों की देखभाल संबंधी आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर राहुल, सोनू, संदीप राव और अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।