फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 सड़कों का 2519 लाख 47 हजार की लागत से होगा सुधार

Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र में 2519 लाख 47 हजार रुपये की लागत से 25 सड़कों का जल्द ही सुधारीकरण किया जाएगा। इनका टेंडर जारी हो गया है। वहीं कई मार्गों पर काम शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन

अटेली से विधायक सीताराम यादव ने बताया कि यह सड़क गांवों को जोड़ती है। जर्जर अवस्था में होने से सड़कों को दोबारा से बनाया जा रहा है। गांव धनौंदा से सलीमपुर मार्ग जो ढाई किलोमीटर की दूरी का है, वह 97 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। अगले सप्ताह तक इसका काम शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार गुजरवास से मोहनपुर, खेड़ी से रामपुरा, अटेली खेड़ी रोड से नीरपुर, कारिया से बौचड़िया, अटेली खेड़ी रोड से गांव खेड़ी तक, गोकलपुर से सलीमपुर, रेवाड़ी रोड से ताजपुर, अटेली खेड़ी रोड से कांटी गांव तक, एफएसके रोड से मुंडिया खेड़ा, रेवाड़ी से तोबड़ा, कनीना अटेली से मोहलड़ा, राजपुरा से पृथ्वीपुरा, रेवाड़ी रोड से सुजापुर बाछौद से भीलवाड़ा, कनीना से सिहोर, कनीना महेंद्रगढ़ रोड से पाथेड़ा, नांगल मोहनपुर से रसूलपुर, गुढा से रसूलपुर, रेवाड़ी रोड से बजाड़, धनौंदा से झाड़ली, रेवाड़ी नारनौल रोड से फतेहपुर, एफएसके से दुलोठ, बाछौद से कुंजपुरा सड़क मार्ग शामिल है। इन सड़क मार्गों का टेंडर हो चुका है। एक माह के अंदर इन पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें