फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 लोगों ने करवाई परिवार पहचान पत्र में खामियां दूर

Mon, 01 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में तीन दिवसीय परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए शिविर के अंतिम दिन 25 लोगों ने पहुंच कर अपनी समस्या से टीम को अवगत कराया तथा समाधान भी कराया। क्षेत्रीय अनीता ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी शहरवासी सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक कार्यालय पहुंचकर परिवार पहचान पत्र में अपनी त्रुटि को दूर करवा सकते हैं। तीसरे दिन 25 लोगों के आय को छोड़कर जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर सहित अन्य त्रुटियों को ठीक किया गया। इसके अलावा 15 लोगों के परिवार पहचान पत्र में दस्तावेज अपलोड किए गए जिसके कारण उनकी पेंशन शुरू हो सके। तीन दिन में 70 लोगों की परिवार पहचान पत्र में खामियां दूर की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें