नारनौल। मैराथन में भाग लेने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों और ग्रामीणों के लिए 25 विशेष बसें संचालित की जाएंगी। सीआईए सतीश कुमार ने बताया कि 17 बसें विभिन्न सरकारी स्कूलों और 8 बसें गांवों से प्रतिभागियों को लाने के लिए लगाई गई हैं। ये बसें सुबह 5 बजे निर्धारित स्थानों से रवाना होकर मैराथन स्थल पहुंचेंगी व कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 9 बजे वापस लौटेंगी। महेंद्रगढ़ व दादरी रूट की बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। महेंद्रगढ़ जाने वाली बसें सिंघाना रोड बाईपास से टांटल चौक तक जाएंगी। ग्रामीण रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। संवाद