फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में 9 स्कूलों की 25 बसों की जांच, 9 सीज

विज्ञापन
निजी स्कूल में बसों की जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में शनिवार को निजी स्कूल बसों के कागजात और उनमें लगे सुरक्षा के उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान जिस भी स्कूल की बसों में कागजात व सुरक्षा के मापदंड पूरे नहीं मिले, उनको जब्त कर चालान किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इस कड़ी में शनिवार को उपमंडल एसडीएम मंयक भारद्वाज, आरटीओ विभाग, रोडवेज जीएम, डीएसपी सहित बीईओ नांगल चौधरी व पुलिस टीम ने ब्लाक की सात विभिन्न स्कूलों की करीब 25 बसों के कागजात व सुरक्षा उपकरणों की जांच की। जांच के दौरान नौ स्कूल बस मापदंड पर खरे नहीं उतरे, जिन्हें जब्त किया गया है। वहीं अधूरे कागजात के अभाव में कई बसों का चालान किया गया है। कई बसों में सुरक्षा उपकरण के मापदंड पूरे नहीं मिले। जांच की वजह से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कनीना के उन्हाणी गांव के पास ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक निजी स्कूल बस पलट गई थी, जिसमें 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे से सबक लेते हुए प्रदेशभर में स्कूल बसों की जांच की जा रही है। एसडीएम मंयक भारद्वाज ने बताया कि नांगल चौधरी ब्लाक में करीब 36 निजी स्कूल है, जिनमें सैकड़ों की संख्या में बसे व छोटे साधन हैं, जिनसे बच्चों को लाया व ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें