नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। वीरवार को जिले में 3344 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 24658 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं वीरवार को जिला में 611 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अब तक जिले में 1661 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि वीरवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर 904 मीट्रिक सरसों की खरीद हुई। कनीना, सेहलंग, कारिया व दौंगड़ा अहीर में 552 मीट्रिक सरसों की खरीद हुई। सतनाली में 239 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नांगल चौधरी, निजामपुर व धौलेड़ा में 705 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। नारनौल में 482 मीट्रिक टन व महेंद्रगढ़ में 462 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं अटेली में गुरूवार को 111 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। कनीना में 57 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। सतनाली में 432 मीट्रिक टन गेहूं आया। नांगल चौधरी में 2 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। नारनौल में 2 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई तथा महेंद्रगढ़ में 7 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है