फोटो 8रोजगार मेले में मौजूद युवा।स्रोत प्रशासन
- फोटो : 1
नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेला में कुल 138 प्रार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 24 प्रार्थियों को मौके पर ही चयन पत्र दिया गया। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले सभी नियोजकों का स्वागत किया। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि रोजगार विभाग की ओर से भविष्य में भी बेरोजगार प्रार्थियों के लिए इस प्रकार के रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते रहेंगे।