फोटो संख्या:57 सतनाली योग शिविर में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते साधक। स्रोत: विभाग
सतनाली। वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में सतनाली स्थित व्यायामशाला में आयुष चिकित्सा शिविर व सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को शिविर में जोड़ों का दर्द, दमा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कमर दर्द व अन्य बीमारियों के 220 रोगियों का इलाज किया गया। महंत बाबा बचनाई नाथ महाराज ने कहा कि योग भारतीय सनातन परंपरा की धरोहर है। योग न केवल शरीर सौष्ठव व मानसिक मजबूती प्रदान करता है बल्कि आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी प्रदान करता है। आयुर्वेद व योग दोनों ही प्रकृति और वेदों का मानवता के लिए बड़ा वरदान हैं। इस दौरान डॉ. सुमन, डॉ. इंदु बाला, डॉ. नवीन, डॉ. रमेश, डॉ. पूजा, डॉ. पुष्पा, डॉ. अर्चना सिंह, धर्मबीर, वीरपाल, अमित कुमार, फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे। संवाद