फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना खंड को सक्षम प्लस बनाने के लिए बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। सक्षम हरियाणा को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम अभिषेक मीणा ने विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य एवं बीईओ कार्यालय के बीआरसी को पढ़ाई का स्तर सुधारने एवं खंड का सक्षम बनाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। सक्षम उन्होंने कहा कि कनीना खंड के सभी विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए पिछड़े हुए विद्यार्थियों को अग्रणी पंक्ति में लाने के लिए अलग से प्रश्न पत्र तैयार किए जाएं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को अलग से पढ़ाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सक्षम प्लस बनाने के लिए नए शिक्षा सत्र से सभी प्रयास किए जाएं। इस मौके पर प्राचार्य ओमप्रकाश, सुमेर सिंह, ज्ञानीराम, विजय कुमार, ओमरति, श्रुति आर्या, विनय कुमार, कुलदीप यादव, सतवीर सिंह, जसवंत सिंह, जयप्रकाश, जिले सिंह, शेरसिंह, ताराचंद, सुविरा यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें