बेटी के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती : एसडीएम विक्रम सिंह
कनीना। बागोत गांव में एडीओ विकास कुमार की नवजात कन्या वेदिका के जन्म पर कुआं पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम विक्रम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। एसडीएम ने कहा कि बेटी के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। एक शिक्षित बेटी दो घरों का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी बेटियों को तवज्जो व मान-सम्मान दिया जा रहा है। भ्रूण हत्या को रोकने के लिए शासन पूरी तरह से प्रयत्नशील है। पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में लिंग जांच करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। समारोह में नवजात कन्या का दादा अजीत सिंह आफरिया, दादी कृष्णा देवी, माता सोमप्रभा, पंचायत समिति कनीना की चेयरपर्सन सरला देवी, मा. किशन लाल, नीलम देवी बीडीसी, रणधीर पहलवान, महावीर पहलवान, राजबीर प्रधान, अधिवक्ता वेदप्रकाश, प्रबंधक सूरजभान, पूर्व एसईपीओ सुबेसिंह चौहान, रामफल सिंह, जिले सिंह, जगदीश पूर्व पंच, ईश्वर नंबरदार, योगेश इंजीनियर, पूर्व एचएम लालमण आर्य आदि उपस्थित थे।