रामपुरा में कथा का शुभारंभ आज
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। खंड के गांव रामपुरा में 2 फरवरी से हनुमान मेला महा उत्सव और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ व कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी गांव के निवासी सागर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ 2 फरवरी को हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्ग से निकाली जाएगी और मंदिर प्रांगण में ही समाप्त होगी। भागवत कथा में वृंदावन के मोहित कृष्ण महाराज कथा सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 फरवरी को हवन आहुति डाली जाएगी। कथा का समय प्रात: 11 बजे दोपहर 2 बजे तक रहेगा।