फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली में दिल्ली-बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की मांग का सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली में दिल्ली-बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की मांग का सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या:50
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी।
रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने सतनाली स्टेशन पर 22471/72 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक एस.एस. वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान सीमा से सटा उप तहसील एवं खंड मुख्यालय सतनाली क्षेत्र के सैनिक बाहुल्य 80 गांवों व ढ़ाणियों का मुख्य केंद्र बिंदु एवं महत्वपूर्ण स्टेशन होने के साथ-साथ इस रेल लाइन पर उल्लेखनीय यात्री भार एवं आय देने वाला महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। सतनाली स्टेशन से प्रतिदिन क्षेत्र के हजारों यात्री आवागमन करते हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्रवासियों द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बावजूद अभी तक भी सतनाली स्टेशन पर 22471/72 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी का ठहराव नहीं दिया गया है जिससे यहां के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के यात्रियों को उक्त ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त समय एवं धन व्यय कर अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि क्षेत्र के व्यापक हित को देखते हुए सतनाली स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22471/72 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी का ठहराव अत्यावश्यक रूप से अतिशीघ्र शुरू किया जाए। ज्ञापन की प्रति मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर, मुख्य मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर, स्टेशन अधीक्षक सतनाली एवं क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में रेल संघर्ष समिति के मनोज मिश्रा, संजय पी. राजगढ़िया, संजय जांगड़ा, यशवीर, निरंजन वालिया, रवि वालिया, टोनी सोनी, अनिल मिश्रा, सुभाष कौशिक, विनीत शर्मा, मनोज, मदन, बलबीर सिंह आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें