फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी के शौचालय में नहीं होती सफाई -किसान खुले में शौच जाने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अनाज मंडी अटेली में अनाज बेचने आने वाले किसानों को सुविधा के नाम पर मंडी में कुछ नहीं मिल रहा है। मंडी में बने शौचालय में पानी तक नहीं है, जिससे शौचालय में प्रवेश करना भी मुश्किल हो रहा है। लाखों रुपये की लागत से बनाया गया शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है। शौचालय की नियमित सफाई नहीं होने से उसमें उठती बदबू से किसान व आढ़ती परेशान हैं। मजदूर पानी व शौचालय की व्यवस्था करवाने के लिए प्रदर्शन कर नाराजगी जता चुके हैं। इसके बावजूद मार्केट कर्मियों की आंखें नहीं खुली। दो दिन पहले डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने मंडी को आस-पास की मंडियों से सबसे अच्छी बताकर कर्मियों की पीठ थपथपाई थी, लेकिन मंडी में बना शौचालय को देखने से लगता है कि मंडी के अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। मंडी में दो सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं। एक पर ताला लगा हुआ है दूसरे में पानी का प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें