मेरिट वाले विद्यार्थियों को रिटायर्ड प्राध्यापक ने दी प्रोत्साहन राशि
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें गत शिक्षा सत्र की बोर्ड की 10वीं और 12 वीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सेवानिवृत्त प्राध्यापक रतीराम यादव की ओर से स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण यादव ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 12 वी कक्षा में टॉप रहने वाले तीन विद्यार्थियों में विकास को 90, कुलदीप 89, मानसी 83 प्रतिशत और 10 की के टापर रहे संदीप 90, साहिल 85, प्रशांत को 83 प्रतिशत को क्रमश: एक हजार, 750 और 500 रुपये की प्रोत्साहान राशि प्रदान की। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता रतिराम, महिपाल, प्रवीण सुरेंद्र, दिनेश, अमित, ध्यान सिंह, सुमित्रा, सविता, अनीता आदि अध्यापक मौजूद रहे।