हैंडबाल में जैलाफ की टीम ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बाबा जयराम दास स्टेडियम पाली में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हैंडबाल की प्रतियोगिता में रावमावि जैलाफ की अंडर-19 लड़कों टीम का फाइनल मुकाबला रावमावि खुड़ाना की टीम के साथ हुआ। जिसमें रावमावि जैलाफ की टीम ने रावमावि खुड़ाना की टीम को पराजित करके प्रथम स्थान हासिल किया। इसके उपरांत रावमावि जैलाफ में पहुंचने पर खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य ललित स्वामी व डीपीई रविंद्र सिंह रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राध्यापक लोकेश कुमार, अमर सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलविंद्र, नौरंग व सुशील कुमार सहित आदि उपस्थित थे।