अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अलांइस इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में बुधवार को तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पर अध्यापिका उर्मिला ने बताया कि यह भारत का एक प्रमुख त्योहार है। विद्यालय की चेयरपर्सन सुनिता राव ने कारगिल दिवस के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक देशभक्ति गीत और कविताएं गाए। इस अवसर पर संस्था की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को तीज के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।